प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। केसरवानी वैश्य सभा नगर की ओर से रविवार को मुट्ठीगंज स्थित रोशनी गार्डेन में होली मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति ने कहा कि रंग पर्व होली सामाजिक कुरीतियों को मिटाकर प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। विशिष्ट अतिथि महापौर गणेश केसरवानी रहे। स्वागत सतीश चंद्र केसरवानी ने किया। लोक गायक ब्रजभान और साथियों ने राधा-कृष्ण पर केंद्रित मयूर नृत्य प्रस्तुत की और फूलों की होली खेली। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री कन्हैया लाल गुप्ता, राष्ट्रीय प्रबंध मंत्री विनोद केसरवानी, रमेश चन्द्र केसरवानी, विजय वैश्य, योगेंद्र केसरवानी, सुरेश केसरवानी, अमित केसरवानी, अंकुश केसरवानी, वीरेंद्र केसरवानी, मदन लाल केसरी...