प्रेम संबंध में बाधक बनने पर पत्नी ने कराई थी पति की हत्या
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 1 -- मुजफ्फरनगर पत्नी ने प्रेम संबंध में बाधक बनने पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी। पुलिस ने आरोपी महिला व उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से दो तमंचे, तीन मोबाइल व घटना में प्रयुक्त कार को बरामद किया है। आरोपी पत्नी ने प्रेमी व उसके दोस्तों को हत्या के बाद जमीन बेचकर दस लाख रुपये देने का वायदा किया था। पुलिस ने गिरफ्तार महिला व अन्य आरोपियों का चालान कर दिया है।
हत्या का मामला पुलिस लाइन में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 27 सितंबर को थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव अम्बरपुर के जंगल में प्रवीण उर्फ परविन्द्र निवासी रायपुर नंगली थाना रतनपुरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अज्ञात हमलावरों ने उसे दो गोली मारी थी। मामले में रतनपुरी पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.