पीटीआई, सितम्बर 28 -- दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में पति ने 30 वर्षीय पत्नी की चाकू गोदरकर बेरहमी से हत्या कर दी। महिला ने कथित तौर पर पति से उसके अफेयर को लेकर सवाल जवाब किए थे। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान प्रदीप (35) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उसने कथित तौर पर बहस के दौरान द्वारका सेक्टर 7 में स्थित जेजे कॉलोनी में अपनी बिरयानी की दुकान पर बहस के दौरान चाकू गोदकर मार डाला।घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है पुलिस के मुताबिक, पालम गांव पुलिस स्टेशन को रविवार (27 सितंबर) शाम करीब 5 बजे जेजे कॉलोनी में काली माता मंदिर के पास महिला को चाकू गोदकर मारने की जानकारी पीसीआर कॉल के जरिए मिली थी। यह भी पढ़ें- दिल्ली में गैंगरेप और हत्या पर भड़के राहुल, पूछा-पुलिस का काम नागरिकों को डराना?डॉक्टर...