फतेहपुर, मई 23 -- फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने आरोप लगाया कि लुधियाना में नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात बहराइच निवासी मुकेश से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने के बाद मंदिर में शादी कर पति-पत्नी की तरह रहने लगे। शादी के बाद वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन मुकेश ने खर्च का हवाला देकर दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। अप्रैल 2026 में आरोपी उसे छोड़कर गांव भाग आया और अब साथ रखने से इंकार कर रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता है। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर डेढ़ वर्ष तक युवती से दुष्कर्म थाना प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...