मधुबनी, जुलाई 2 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। ममता को शर्मसार करने वाले एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में झंझारपुर व्यवहार न्यायालय ने गुरुवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया। प्रेम संबंध में बाधा बन रहे अपने ही दो मासूम बच्चों की हत्या करने वाली मां अनीता देवी और उसके प्रेमी जयशंकर मंडल को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक रंजन की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई। यह भी पढ़ें- झंझारपुर कोर्ट के 46 वर्षों के इतिहास में पहली बार सुनाई गई फांसीयहाँ क्या हुआ अदालत ने अपने फैसले में कहा कि जिस मां पर बच्चों की सुरक्षा और परवरिश की सबसे बड़ी जिम्मेदारी थी, उसी ने प्रेमी के साथ मिलकर उनकी नृशंस हत्या कर दी। यह अपराध केवल दो बच्चों की हत्या नहीं, बल्कि मानवता और मातृत्व के विश्वास के विरुद्ध जघन्य कृत्य है। इसलिए यह मामला 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर' की श्रेणी में आता है...