अररिया, दिसम्बर 24 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि पिछले 75 वर्षो से कुर्साकांटा प्रखंड के सिकटिया पंचायत के पगडेरा स्थित ट्रिनिटि एजी प्रर्थना चर्च मनुष्यों के बीच प्रेम, दया, करुणा, शांति व सेवा भावना का संदेश दे रहा है। इस संदेश को लोगों को पहुंचाने का काम नि:संतान दंपति अमोश बेसरा व उनकी पत्नी दुलारी हंसदा के द्वारा किया जा रहा है। अमोश बेसरा इस चर्च के पास्टर भी हैं। पास्टर ने बताया कि वे 1950 ई में इसाई धर्म से जुड़े हैं। हालांकि उनके पूर्वज ही इससे जुड़े थे। इसी वर्ष करीब अपने घर के बगल में चर्च के लिए एक कट्ठा जमीन दान में देकर झोपड़ी बना कर प्रार्थना शुरु किया गया था। धीरे धीरे लोग जुड़ते गये। अब करीब 20 लोग इससे जुड़ गये हैं। वर्ष 2016 में लागों के सहयोग से पक्का मकान का चर्च बनाया गया है। अब लोग इसी मकान में प्रर्थाना करते हैं। पास्टर...