सिमडेगा, मार्च 16 -- बानो, प्रतिनिधि। बानो थाना परिसर में सोमवार को रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। थाना प्रभारी मानव मंयक ने अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिप सदस्य विरजो कंडुलना बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी, मुखिया विश्वनाथ बडाईक आदि उपस्थित थे। बैठक में सरहुल ईद और रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपुर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। थाना प्रभारी मानव मंयक ने कहा कि रामनवमी,सरहुल व ईद के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि रमनवमी के मौके पर गश्ती दल की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा ...