शामली, मई 1 -- ऊन/झिंझाना। झिंझाना क्षेत्र के गांव हरसाना में प्रेम विवाह से खफा लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष के घर पर जाकर हमला बोल दिया। आरोप है कि लड़की पक्ष ने लाठी डंडों एवं धारदार हथियारों से हमला किया। इससे लड़के पक्ष से तीन महिला समेत चार घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव हरसाना में करीब डेढ़ माह पहले प्रेम प्रसंग के चलते युवक युवती ने घर से बाहर जाकर प्रेम विवाह कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनेां से कोर्ट मैरिज कर ली। तब से लड़का और लड़की गांव में नहीं है। यह भी पढ़ें- दरवाजे पर चढ़कर मारपीट का आरोप, एक की हालत गंभीर आरोप है कि इसको लेकर तब से ही दोनों पक्षों में तनातनी चल रही है। आरोप है कि गत दिवस लड़की पक्ष के लोगों ने रामकिशन पुत्र रमेश के परिवार पर लाठी डंडों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.