हापुड़, दिसम्बर 10 -- एक प्रेमी युगल के प्रेम विवाह करने से युवती के परिजन नाराज हो गए। उन्होंने प्रेमी युगल को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही युवती को घर पर बुलाकर उसे बंधक बना लिया और मारपीट कर दी। इस बात की जानकारी पति को हुई तो उसने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने इस मामले में युवती के परिजनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मुबारिकपुर सलामतपुर निवासी प्रीत नागर ने बताया कि उन्होंने 04 जुलाई 2025 को जिला गाजियाबाद के थाना टीला मोड के गांव जावली निवासी नेहा के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से दंपति आनंद और सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। दोनों के प्रेम विवाह से नेहा के भाई अंकित, अक्षय, नेहा के चाचा का पुत्र साहिल, किठौर थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर निवासी मामा हरेंद्र खुश नहीं थे। सभी लोग प्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.