गोरखपुर, मई 13 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। एक युवक को प्रेम विवाह करना भारी पड़ा। उसे गीडा थाना क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट पर युवती के परिजन ने जमकर पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, खजनी थाना क्षेत्र भगवानपुर निवासी निकेश कुमार ने एक युवती से 2023 में प्रेम विवाह किया है। दोनों सोमवार गीडा थाना क्षेत्र के एकला स्थित रेस्टोरेंट पर रुक कर जलपान कर रहे थे। उसी दौरान युवती के परिजन युवक उसकी पत्नी तथा दो दोस्त को घेर कर बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अमित सिंह, संदीप सिंह, नवनीत सिंह, मनीष सिंह, अर्जित सिंह, अमरसेन सिंह, शिवेंद्र सिंह, कन्हैया सिंह, सरोज सिंह, बिंदु सिंह तथा 8 से 10 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट,जान से मारने की धमकी देने का किया ...