कौशाम्बी, जून 29 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के टुल्लू की अड़ार मजरा सौंरई बुजुर्ग निवासी एक नव विवाहिता की रविवार रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसने साल भर पहले ही पड़ोसी युवक से प्रेम विवाह किया था। सोमवार सुबह ससुराली पीजीआई से उसका शव लेकर लौटे तो मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टुल्लू की अड़ार मजरा सौंरई बुजुर्ग निवासी 19 वर्षीय रितू पटेल पुत्री मैकू पटेल ने करीब एक वर्ष पहले पड़ोसी अभिषेक पटेल से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने घर से भागकर कोर्ट मैरिज की थी। प्रेम विवाह से नाराज मायके वालों ने उससे संबंध तोड़ लिया था। अभिषेक रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहता है। परिजनों के अनुसार, करीब एक माह पहले रितू की तबीयत बिगड़ गई थी। पह...