फिरोजाबाद, फरवरी 24 -- पहले प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी करने के बाद उसी पत्नी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। पति के साथ साथ उसके ससुरालियों ने भी मारपीट शुरू कर दी। दहेज के सामान को लेकर प्रताड़ना दी और फिर अतिरिक्त दहेज के रूप में कार की मांग शुरू कर दी। विवाहिता के नाम पर एक प्लॉट था उसको मारपीट और दबाव बनाकर ननदोई की मां के नाम करा लिया। अब कार की मांग पूरी नहीं होते देख उसको मारपीट कर और पति ने तीन तलाक बोलकर उसे ससुराल से निकाल दिया। थाना रामगढ़ में विवाहिता ने आरोपी पति, सास, ससुर, ननद, ननदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना रामगढ़ में जोया पत्नी साहजेब निवासी गालिब नगर थाना रसूलपुर ने अपने पति साहजेव पुत्र असलम, सास रूबी, ससुर असलम, ननद बुशरा, ननदोई शानू निवासीगण बदर मस्जिद वाली गली नूर नगर थाना रामगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया...