गोरखपुर, मई 25 -- गोला, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के बनवारपार गांव में प्रेम विवाह को लेकर विवाद के बाद घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने नामजद आरोपितों समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रजनी देवी ने आरोप लगाया कि प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष के लोग आए दिन विवाद करते हैं। 22 मई की रात पति राजाराम यादव के साथ कहासुनी के बाद आरोपित घर पहुंच गए और गेट व बल्ब तोड़ते हुए परिवार के लोगों की पिटाई कर दी। मारपीट में बच्चों को भी चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...