प्रेम विवाह के बाद से ही दोनों को था खतरे का अंदेशा
शामली, जून 9 -- शामली। सहारनपुर में पत्नी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने गए शामली के खेड़ा बैरागी निवासी युवक की हत्या का कारण प्रेम विवाह से लड़की पक्ष की नाराजगी मानी जा रही है। तीन माह पहले शिव कुमार और आकांक्षा ने घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। आकांक्षा के परिजनों ने शामली कोतवाली में आकांक्षा की गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन तीन माह बाद दोनों शादी कर वापस आ गए। दोनों को ही आकांक्षा के परिवार से खतरा था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पुलिस ने सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी। घटना के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बाबरी थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी बैरागी निवासी शिवकुमार और पड़ोस में रहने वाली आकांक्षा ने करीब तीन माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। युवती के परिजनों ने रिश्ते का विरोध किया था। मंगलवार को आकांक्षा को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.