पीलीभीत, मई 25 -- पीलीभीत। विवाहिता ने प्रेम विवाह करने के बाद अपने पति समेत सात ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शादी का विवरण थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम भमौरा निवासी रेखा देवी ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका प्रेम विवाह जून 2024 में संतोष कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम भमौरा के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ही पति संतोष कुमार, ससुर राधेश्याम, सास गीता देवी, ननद हरीप्रिया उर्फ रेशमा, ममिया ससुर ओमप्रकाश, मौसेरे ससुर प्रद्युम कुमार और मौसेरी सास शारदा देवी ने 12 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी।

दहेज के लिए उत्पीड़न आरोप है कि मायके पक्ष द्वारा साम...