प्रेम विवाह के बाद विवाहिता की ससुराल में हुई हत्या
औरंगाबाद, जून 11 -- रफीगंज थाना क्षेत्र के खिरहिरी गांव में एक विवाहिता की कथित दहेज हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव जलाने का मामला सामने आया है।
प्राथमिकी दर्ज इस संबंध में मृतका सुनीता कुमारी के पिता दाउदनगर थाना क्षेत्र के तरार गांव निवासी देव प्रसाद राम के बयान पर रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में पति मुन्ना राम, सास अनीता देवी, ससुर मिथिलेश दास समेत सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।
प्यार से विवाह तक दर्ज शिकायत में कहा गया है कि गया में पढ़ाई के दौरान सुनीता कुमारी और मुन्ना कुमार के बीच प्रेम संबंध हुआ था। बाद में दोनों का विवाह हुआ और चार माह पूर्व एक पुत्री का जन्म हुआ। आरोप है कि विवाह के बाद से ही आरोपित दहेज में सोने की चेन और सात लाख रुपये की मांग को लेकर सुनीता को प्रताड़ित करते थे।
परिजनों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.