हापुड़, मार्च 9 -- नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने एक युवक पर प्रेम विवाह के बाद दहेज में कार और तीन लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति के दोस्त ने उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसका नगर निवासी एक युवक से प्रेम विवाह हो गया था। प्रेम विवाह के कुछ दिन तक तो मामला सही रहा, लेकिन उसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पक्ष उससे मायके से कार और तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। पीड़िता ने बताया कि मांग पूरी न होने पर उसके पति के दोस्त ने उसको अकेला पाकर छेड़छाड़ की, उसने ऐसा करने से मना किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.