कौशाम्बी, मई 8 -- कड़ा धाम इलाके के गौसपुर नवावां निवासी युवक ने प्रेम विवाह करने के बाद दहेज की मांग को लेकर पत्नी का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। बेरहमी से पिटाई कर उसको घर से भी निकाल दिया। पीड़िता अब दो बच्चों के साथ मायके में शरण लिए हुए है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। देवीगंज बाजार की रहने वाली मानसी केसरवानी ने बताया कि वर्ष 2021 में उसकी पहचान गौसपुर नवावां निवासी विवेक कुमार मौर्य से हुई। दोस्ती प्रगाढ़ हुई तो शादी करने का निर्णय ले लिया गया। 24 अगस्त 2021 को दोनों परिवारों की मर्जी से वैवाहिक इकरारनामा हुआ। इसमें युवती के परिवार वालों ने दहेज भी दिया। पीड़िता के मुताबिक, शादी के बाद काफी दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। इस दौरान उसे दो बच्चे शिवेश (4) व काव्या (2) हुए। आरोप है कि इसके बाद पति न...