बिजनौर, मई 11 -- बिजनौर/रायपुर सादात। प्रेम विवाह के बाद पति के साथ रह रही एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने डायल 112 पर सूचना देकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना नगीना देहात क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकावाला निवासी नदीम पुत्र यासीन का करीब दो वर्ष पहले मोहल्ला सराय, नहटौर निवासी मन्तशा परवीन पुत्री शमीम के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि प्रेम संबंधों के चलते मन्तशा नदीम के साथ चली गई थी। इसके बाद युवती के परिजनों ने उसे नाबालिग बताते हुए थाना नहटौर में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें नदीम जेल भी गया था。 यह भी पढ़ें- विवाहिता की मौत, पति ने बीमारी से तो पिता ने हत्या का लगाया आरोप,जांच में जुटी पुलिसप्रेम विवाह का मामला मामला अदालत में विचाराधीन ...