अल्मोड़ा, जून 6 -- अल्मोड़ा के गांव खुमाड़ में घरेलू विवाद के चलते पति ने डंडे से पीट पीटकर पत्नी को मार डाला। वारदात की सूचना मां को देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से खून से सना डंडा कब्जे में ले लिया है। प्रेम प्रसंग से शुरू हुए वैवाहिक जीवन का दर्दनाक अंत हो गया। तीन साल आठ माह पहले जिस भूमिका ने अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर दीपक से शादी की थी, उसी ने निर्मम हत्या कर दी। 30 साल की भूमिका की हत्या की खबर जिसने भी सुनी वह स्तब्ध रह गया। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैली हुई है। जानकारी के मुताबिक अक्तूबर 2022 में 32 वर्षीय दीपक खर्कवाल पुत्र प्रकाश चंद्र ने कोटद्वार रोड रामनगर निवासी 30 वर्षीय भूमिका पुत्री भूमिया चंद्रा से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों का विवाद आम हो गया। गुरुवार शाम को भ...