बरेली, फरवरी 19 -- भमोरा। प्रेम प्रसंग में हरियाणा से गायब युवती ने प्रेम विवाह करने के बाद मायकेवालों से जान का खतरा बताते हुए एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव का मजदूर अपनी दो बेटियों एक बेटे व पत्नी के साथ पांच वर्षों से हरियाणा में मजदूरी करता था। उसने बड़ी बेटी का विवाह कर दिया। उससे छोटी बेटी नरेला स्थित एक कंपनी में काम करती थी, उसी कंपनी में अमित कुमार निवासी थाना भुता बरेली भी काम करता था। साथ में काम करने से अमित कुमार की उसकी बेटी से जान पहचान हो गई। वह बेटी भारती की शादी की तैयारी कर रहा था, तभी उसकी बेटी 14 फरवरी को खाटू श्याम जाने की बात कहकर घर से निकली और शाम तक वापस नहीं लौटी। उसने बेटी को तलाश किया, उसका फोन बंद जा रहा था। तभी उसे पता चला कि वह प्रेमी के साथ फरार हुई है। युवती ने 17 फरवरी ...