नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- नई दिल्ली, व. सं.। डाबड़ी इलाके में प्रेम विवाह से नाराज युवती के परिजनों ने युवक के घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने युवक के पिता पर फावड़े से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि घायल रामलादेत नाला रोड, डाबड़ी इलाके में रहते हैं। रामलादेत के बेटे अरविंद ने उनके बहनोई सर्वेश की भतीजी से प्रेम विवाह किया है। इससे सर्वेश नाराज है। एक अप्रैल की रात सर्वेश ने कई लोगों के साथ मिलकर रामलादेत के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान एक आरोपी ने फावड़े से उनके सिर पर वार कर घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...