जमुई, मई 18 -- जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जमुई के खैरा थाना अंतर्गत डुमरकोला गांव में प्रेम विवाह के बंधन में बंधने वाले बुजुर्ग दंपत्ति कई तरह की प्रताड़ना के शिकार हो रहे हैं। अकेलापन को दूर करने के लिए 65 वर्षीय चपल मांझी ने 62 वर्षीय आशा देवी के साथ मंदिर में शादी की थी। चपल मांझी के पत्नी की मृत्यु हो चुकी है और आशा देवी के पति की मौत हो चुकी है। ऐसे में दोनों की नजदीकी बढ़ी और दोनों ने एक साथ जीने का फैसला लिया। अब जब उन दोनों ने मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया तो ग्रामीण उन्हें कई तरह से प्रताड़ित करने लगे हैं। कोई उन्हें उम्र का हवाला दे रहे हैं, तो कोई गांव से बाहर निकालने की धमकी दे रहे। चपर मांझी के साथ कोई भी खड़ा नहीं दिखता है। इस मामले में पुलिस प्रशासन भी कुछ भी कार्रवाई नहीं कर रही है। अब सवाल उठता है कि चपल मांझी ने एक विध...