उरई, जनवरी 2 -- उरई। जिले में एक और प्रेम विवाह करने वाले जोड़े ने वीडियो वायरल कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। एक मिनट 23 सेकेंड के इस वीडियो में युवती ने कहा कि उसे मारने की कई बार कोशिश की गई है। हमें और मेरे पति के परिवार वालों को कुछ हुआ तो इसके दोषी उसके पिता और दादा होंगे। मुख्यमंत्री से मदद मांगने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम नावली निवासी प्राची गुर्जर पुत्री रामपाल सिंह गुर्जर ने गांव के ही रूप सिंह पाल से प्रेम प्रसंग होने के बाद घर से भागकर हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। इस शादी से युवती की मां सहमत थीं लेकिन उसके पिता व बाबा गोविंद सिंह गुर्जर, बहन के ससुर बेबू सिंह गुर्जर निवासी ग्राम कांड़वा थाना समथ...