लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- मकसूदपुर। पसगवां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को उसकी ससुराली जनों द्वारा गाली - गलौज सहित मारपीट व जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पति के साथ हुई मारपीट के मामले में युवक की पत्नी ने मायके वालों के विरुद्ध पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव अजबापुर निवासी महिला शाहीन निशा ने गांव के ही युवक मोनू सिंह से घर वालों की मर्जी के बगैर पांच माह पूर्व मंदिर में प्रेम विवाह किया था। जिससे उसके परिजन उससे व पति से रंजिश रखते थे। महिला के अनुसार कुछ माह पूर्व दोनों पक्षों में हुए समझौते में मायके पक्ष के लोगों ने उसके पति से लाखों रुपए ले लिए थे। महिला ने बताया कि उसके बाद भी बीती 21 मार्च को पति मोनू सिंह को उसके पिता वली मोहम्मद एवम भाइयों ने ईद पर जबरन नमाज पढ़ने का दबा...