सहरसा, मार्च 13 -- कहरा, एक संवाददाता। प्रखंड के बनगांव नगर पंचायत के विषहरा स्थान के समीप पति-पत्नी की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। बुधवार सुबह जब घर का दरवाजा खुला तो भीतर का दृश्य दिल दहला देने वाला था। कमरे के फर्श पर सोनी देवी का खून से सना शव पड़ा था और पास ही उनके पति रमण खाँ फंदे से लटके मिले। देखते ही देखते पूरे गांव में खबर फैल गई और लोगों की भीड़ जुटने लगी। लेकिन इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू वह परिवार है, जो अब पूरी तरह बिखर गया है। रमण खाँ परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके जाने के बाद 80 वर्षीय मां कला देवी, दो नाबालिग बेटियां और छह साल का बेटा आदित्य अब सहारे के बिना रह गए हैं। गांव में लोग यही चर्चा कर रहे हैं कि अब इन मासूम बच्चों और बुजुर्ग मां का भविष्य कैसा होगा। ग्रामीणों के अनुसार रमण खाँ दिल्ल...