पूर्णिया, अप्रैल 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।गुलाबबाग गुंडा चौक पर मंगलवार रात पुलिस की रेड में युवती एवं हथियार बरामदगी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। भवानीपुर थाना क्षेत्र की अपहृता को प्रेम में धोखा देकर उसके प्रेमी ने गुलाबबाग गुंडा चौक के कारोबारी के हाथों बेच दिया था। जिसका करीब 13 महीने से 62 वर्षीय बुजुर्ग कारोबारी शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपी की पहचान गुलाबबाग गुंडा चौक निवासी प्रह्लाद कुमार जायसवाल के रूप में की गई है। सदर थाना में एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि 13 महीने पहले गायब हुई अपहृता को लेकर परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। पिछले दिनों अपहृता के परिजनों को बच्ची के गुलाबबाग में होने का पता चला। जिसको लेकर उन्होंने भवानीपुर थाना को सूचना दी। भवानीपुर पुलिस ने तत्काल केस दर्ज ...