प्रयागराज, मार्च 13 -- रानी मंडी स्थित बच्चाजी की धर्मशाला में 1938 में स्थापित प्रेम मिलन क्लब के होली मिलन के साथ नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि लायन मुकेश अग्रवाल ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन लायन उमेश कक्कड़ ने किया। वहीं अनिल टंडन ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। समारोह में गठित क्लब की नई कार्यकारिणी में विनय टंडन को अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ टीम में डॉ. विपुल टंडन उपाध्यक्ष, शोभित टंडन पदेन उपाध्यक्ष, पुनीत टंडन महामंत्री, राजेश टंडन उपमंत्री, प्रतीक मेहरोत्रा कोषाध्यक्ष, करबीर कपूर आय-व्यय निरीक्षक और अनिल टंडन सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक बनाए गए। शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय टंडन ने आगामी वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संयोजन प्रतीक मेहरोत्रा ने किया।...