प्रेम मंदिर से जूते चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार
मथुरा, जून 18 -- केशव धाम चौकी पुलिस ने प्रेम मंदिर से महंगे जूते चुराने वाले चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 12 जोड़ी जूते बरामद किये हैं। गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की। चौकी प्रभारी अरुण कुमार डागर ने पापड़ी चौराहा के पास से युवक को पकड़ा। जिसके कंधा पर टंगे बैग की तलाशी ली गई तो उसमें विभिन्न कम्पनियों के 12 जोड़ी तथा चार सिंगल जूते मिले। पकड़े गये युवक ने अपना नाम कौशल वर्मा निवासी भोलेश्वर कालोनी, मांट रोड, थाना राया बताया। आरोपी चोर ने बताया कि उसने जूतों को प्रेम मंदिर के पास से चुराया था। यह भी पढ़ें- गोपाल मंदिर में अखंड संकीर्तन का समापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.