मोतिहारी, जून 20 -- हरसिद्धि , एक संवाददाता। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मुरारपुर जैल गांव में शुक्रवार को हुई शिवकुमार राम की हत्या मामले का खुलासा हो गया है। प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या हुई है। शनिवार को हरसिद्धि थाना परिसर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डीएसपी रवि कुमार ने बताया कि शिवकुमार की हत्या प्रेम प्रसंग का नतीजा है। शिवकुमार का उसी गांव की आरती कुमारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका के घर वालों ने उसे केरला से यह कह कर बुलाया कि आप आइये और हमलोग आपसे इसकी शादी कर देंगे। वह केरला से आया और उसकी हत्या कर दी गई। यह भी पढ़ें- हरसिद्धि :पेड़ से लटकता मिला युवक का शव , हत्या की आशंका मृतक की पत्नी गुड़िया देवी ने भी इस आशय की पुष्टि अपने आवेदन में की है। उसने 11 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें चार महिला औ...