सोनभद्र, जून 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। विण्ढमगंज के जोरूखाड़ के टोला बगबियानी में गुरुवार को युवक की हत्या कर झाड़ी में शव फेंकने के मामले का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। युवक की प्रेम प्रसंग में गला काटकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी की पत्नी से ही युवक का प्रेम प्रसंग था। इसी कारण आरोपी उससे रंजिश रखता था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ऋषभ रूणवाल ने शुक्रवार को पुलिस लाइन चुर्क में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव निवासी 24 वर्षीय रजनीकांत पुत्र अश्वनी गोंड़ का शव थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ के बगबियानी टोला में झाड़ी मिला था। यह भी पढ़ें- युवक की हत्या कर झाड़ी में फेंका शव उसके सिर और गर्दन पर गंभीर चोट के निशान मिले थे। विण्ढमगंज पुलिस ने इस मामले में मृतक की मां क...