छपरा, अप्रैल 26 -- प्रेम-प्रसंग में युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, इलाके में अफरा-तफरी दाउदपुर। दाउदपुर थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे और देखते ही देखते सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि युवती आगमगढ़ की रहने वाली है और उसका तकिया गांव के एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। किसी बात को लेकर आहत होकर उसने यह कदम उठाया। टॉवर पर चढ़ने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई। काफी देर तक पुलिस और स्थानीय लोगों की समझाइश जारी रही। समाचार लिखे जाने तक युवती को नीचे उतारने की ...