वाराणसी, फरवरी 26 -- मिर्जामुराद, संवाद। प्रेम प्रसंग में एक युवती ने प्रेमी के घर के सामने हंगामा किया। इसके बाद मिर्जामुराद थाने में घंटों पंचायत चली। पुलिस ने समझा-बुझाकर युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया। युवती का कहना था कि युवक से करीब सात वर्षों से प्रेम संबंध था। एक-दूसरे के घर आना-जाना भी होता था। एक वर्ष पहले वाराणसी के एक मंदिर में दोनों ने विवाह किया था। परिवार की सहमति न मिलने के कारण साथ नहीं रह पा रहे थे और बीच-बीच में मिलते थे। युवती का आरोप है कि इसी दौरान प्रेमी ने पिछले वर्ष बिना बताए दूसरी शादी कर ली। विरोध करने पर उसने युवती को भी साथ रखने का आश्वासन दिया था। बताया कि हाल ही में प्रेमी चेन्नई से दिल्ली पहुंचा था। उसके कहने पर युवती भी दिल्ली पहुंच गई और साथ रहने की बात कही। आरोप है कि कुछ दिन बाद प्रेमी बहाना बनाकर घ...