प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाया, तीन गिरफ्तार
गढ़वा, अगस्त 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत बरडीहा थानांतर्गत 21 वर्षीय युवक टप्पु रजवार की हत्या प्रेम प्रसंग में कर दी गई। उसकी मौत को आत्महत्या का स्वरूप देने के लिए शव को फंदे से पेड़ से लटका दिया गया था। उसका शव पिछले 18 अगस्त को पेड़ से लटका हुआ मिला था। उसकी सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर जांच शुरू कर दी। वहीं ग्रामीण और मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे थे। ग्रामीणों और परिजनों की मांग पर पुलिस ने खोजी कुत्ता का सहारा लिया गया था। शुक्रवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर एसडीपीओ दिल्लु लोहरा ने यह जानकारी दी। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। जांच के क्रम में पुलिस ने छापेमारी कर 32 वर्षीय सुनिल रजवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.