प्रेम प्रसंग में युवक की मौत के मामले में सात के खिलाफ मुकदमा
वाराणसी, जुलाई 18 -- मिर्जामुराद। क्षेत्र के नागेपुर (बेनीपुर) गांव निवासी युवक की डेढ़ माह पहले गंगा में कूदने से हुई मौत के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के आदेश पर मिर्जामुराद पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मृतक के भाई ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला बताते हुए न्यायालय की शरण ली थी। नागेपुर (बेनीपुर) निवासी रवि कुमार ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसके भाई देव कुमार का गांव की एक 16 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि घटना से दो दिन पहले वह किशोरी से मिलने उसके घर गया था। जहां परिजनों ने उसे कथित रूप से पकड़कर बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की। साथ ही मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए मर जाने के लिए उकसाया गया। प्रार्थना पत्र के अनुसार, घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.