कटिहार, जून 11 -- फलका।एक संवाददाता फलका थाना क्षेत्र के छोहार पंचायत के मोहजान गांव स्थित बभनी बहियार बुधवार की देर रात प्रेम-प्रसंग मामले में एक बाइस वर्षीय युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान मनीष कुमार (22) वर्ष छोहार गांव निवासी के रूप में हुई है। गुरुवार की अहले सुबह करीब छह बजे घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। यह भी पढ़ें- प्रेम-प्रसंग में युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या,बभनी बहियार में मिला शवजांच और कार्रवाई सूचना पाकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-टू सुनील कुमार शर्मा, फलका थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव एवं पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार सदलबल के साथ मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज आगे की क...