समस्तीपुर, मार्च 24 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह के कर्मी को सोमवार की सुबह 5 बाइक सवार दर्जन भर युवकों के द्वारा अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह उक्त कर्मी को टारा चौक स्थित अपने कार्यालय जाने के दौरान पांच बाइक सवार करीब दर्जन भर युवकों ने उठा लिया प्रथम दृष्टि में परिजन अपहरण होने की आशंका जाता रहे हैं वैसे परिजन के द्वारा पुलिस को अपहरण होने की आशंका बताई थी। इसके आधार पर पुलिस ने बदमाशों के भागने की दिशा में पीछा भी किया परंतु पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के पिरोक्षा सु रि गांव की एक घर से उसे बरामद कर लिया है जिसकी पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के कणों...