सीवान, मार्च 30 -- पुलिस की शुरूआती जांच में इस कांड से जुड़ी कई अहम बातें निकलकर सामने आयी हैं। बताया जाता है कि ऑटो चालक पर हुए जानलेवा हमला मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। ऑटो चालक और एक युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इसकी भनक युवती के घरवालों को हुई तो वे काफी नाराज हो गए। बाद में ऑटो चालक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने भी बताया कि घटना प्रेम प्रसंग में हुई है और इस कांड में गिरफ्तार दोनों आपस में भाई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...