बाराबंकी, मार्च 22 -- कोठी। असंद्रा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिद्धौर में प्रेम प्रसंग में एक युवक और उसके परिजनों पर हमला किया गया। आरोप है कि युवती के परिजनों ने युवक को पीटा। उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की। प्रेमी के परिवार के अन्य सदस्यों को भी निशाना बनाया। शिकायत पर असंद्रा पुलिस ने सात नामजद समेत 17 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। एक दिन पहले युवती को बहला-फुसलाकर अगवा करने में पुलिस मुकदमा दर्ज कर चुकी थी। आरोप है कि पुलिस की शिथिल कार्रवाई से दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है। असंद्रा थाना संबंद्ध पुलिस चौकी सिद्धौर क्षेत्र के नगर पंचायत सिद्धौर के एक वार्ड निवासी पीड़ित पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनका 24 वर्षीय बेटा मोहल्ले की एक युवती से प्रेम करता है। दोनों बालिग हैं। दोनों शादी करना चाहते हैं। पीड़ित पि...