कुशीनगर, अप्रैल 11 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। मां बेटी पर तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस ने व्यापक छानबीन के बाद दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। युवती ने शादी तय होने की बात कह कर युवक से किनारा कर लिया था। इसी से खार खाए युवक ने सहयोगी की मदद से आधी रात के बाद युवती के घर में खिड़की के रास्ते घुसकर वारदात तो अंजाम दिया।घटना का खुलासा करते हुए एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि घटना में संलिप्त वास्तविक अभियुक्त छोटेलाल खरवार पुत्र सुरेश खरवार निवासी कंठी छपरा थाना जटहां बाजार व अनुज कुशवाहा पुत्र महेन्द्र कुशवाहा निवासी सुखारी छपरा थाना नेबुआ नौरंगिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्हीं दोनों ने मिलकर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। परिजनों द्वारा नामद किया गया दूसरा युवक बेकसूर है।अभियुक्तों से ...