कटिहार, मई 10 -- सेमापुर,संवाद सूत्र सेमापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम प्रसंग में फरार हुए नाबालिग लड़का एवं लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिग अचानक घर से लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने सेमापुर थाना पहुंचकर आवेदन दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग में दोनों अपने घर से भाग गए थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर दोनों को बरामद कर लिया। अपने अभिरक्षा में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि नाबालिक लड़का व लड़की को बरामद कर दिया गया है। यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...