लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अयोध्यापुर निवासी 22 वर्षीय कमलेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतक की मां माया देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने प्रेम प्रसंग में प्रताड़ित किए जाने से आहत होकर बेटे द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करने की मांग की है। मृतक की मां के अनुसार 23 सितंबर को कमलेश गांव के पास सिद्ध बाबा स्थान के निकट उल्टी कर रहा था। जानकारी मिलने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले गए जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। यह भी पढ़ें- बिवाहिता को जहर देकर ससुराल वालो पर लगाया हत्या का आरोप अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्ट...