बेगुसराय, सितम्बर 12 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। लाखो थाना के रमजानपुर गांव में शुक्रवार को प्रेम प्रसंग के मामले के समाधान को लेकर पंचायती हुई। इसमें प्रेमिका बनी लड़की व उसके परिजनों ने साफ कह दिया कि कोठिया गांव निवासी मो. मतीन के 28 वर्षीय पुत्र मो. शमीम से किसी भी कीमत पर शादी नहीं होगी। उसके बाद पंच के साथ शमीम के परिजन भी घर लौट गये। लेकिन, पंचायती की देर शाम ही प्रेमिका के घर के सामने रेल पटरी किनारे मो. शमीम का शव बरामद हुआ। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुची लाखो थाने की पुलिस ने इस मामले को रेल हादसा मान शव को सदर अस्पताल भेज दिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक की बहन व उसकी मां ने हत्या का आरोप लगाया है। धबौली पंचायत के कोठिया गांव में शनिवार को शव पहुंचते ही परिज...