पलामू, मार्च 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुनरिया गांव में नाबालिग ने अपने रिश्तेदार के घर पर ही प्रेम-प्रसंग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाने के बाद पड़वा थाना पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद मेदिनीनगर एमआरएमसीएच पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मेदिनीनगर एमआरएमसीएच स्थित टीओपी प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के पिता व बुआ के फर्द बयान लेते हुए पड़वा थाना को भेज दिया गया है जहां पुलिस जांच में जुट गई है। परिजनों के अनुसार नाबालिग गांव के ही एक लड़का से प्रेम करती थी। चैती छठ में नाबालिग अपने रिश्तेदार बुआ के घर लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुनरिया गई थी। इसी क्रम में युवक ने नाबालिग के पास फोन कर उसे लगातार बात करने का दबाव दे रहा था। शनिवार की सुबह में मामले की जान...