बोकारो, जुलाई 11 -- गोमिया (बेरमो), प्रतिनिधि। रांची में साईनाथ यूनिवर्सिटी के पास किराये के मकान में रहने वाली बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत करमटिया गांव निवासी युवती ने कथित प्रेम प्रसंग में लंबे समय तक प्रताड़ना झेलने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में मृतका के भाई की शिकायत पर रांची के पिठौरिया थाना में प्रेमी समेत छह के विरुद्ध आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस को दिए आवेदन में मृतका के भाई साहिल कुमार चौहान ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन निशा कुमारी साईनाथ यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के बाद वहीं कार्यरत थी और चंदवे में किराये के मकान में रहती थी। वर्ष 2021 से उसका कमल किशोर हाजरा के साथ प्रेम संबंध था।

प्रेमी द्वारा प्रताड़ना आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बा...