अंबेडकर नगर, जून 19 -- सैदापुर, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अम्बेडकरनगर जिले के सम्मनपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर दबंगों ने एक युवक के घर में घुसकर खुलेआम गुंडागर्दी की। आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने लोहे की रॉड, डंडे और पिस्टल लहराते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्राथमिक जांच में पुलिस ने मामला प्रेम प्रसंग का पाया है। केशवपुर गांव निवासी सत्यम यादव ने सम्मनपुर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि अचानक आधा दर्जन से अधिक दबंग हथियारों से लैस होकर उनके घर पर चढ़ आए। बदमाशों ने जमकर गाली-गलौज की और उनके भाई शिवम को जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। शिवम ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित...