गाजीपुर, जून 11 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। बरेसर थाना क्षेत्र के बरेसर में गुरुवार को दोपहर तीन बजे एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। लोगों ने देखा तो उसे नीचे उतारने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाकर युवती को नीचे उतारा। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग में युवती टावर पर चढ़ी थी। जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय अर्चना अपनी साईकिल और चप्पल नीचे छोड़कर लगभग 70 फिट ऊपर टॉवर पर चढ़ गई। बृहस्पतिवार के दिन बरेसर का बाजार था तो बाजार में आते जाते लोगों ने देखा कि मोबाल टावर पर एक युवती चढ़ी है। इसकी सूचना बरेसर पुलिस को लगभग पांच बजे दी गई। बरेसर पुलिस के एक से दो घंटे की मशक्कत के बाद और युवती की हर बात मानने को तैयार हुई तब जाकर युवती लगभग 6.30 बजे टॉवर से नीचे उतरी। बरेसर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि प्र...