बरेली, जून 18 -- थाना क्षेत्र के गांव पढ़ेरा निवासी विकास (20) ने प्रेम प्रसंग के चक्कर में मंगलवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को उपचार के दौरान अस्पताल में बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विकास के पिता चरनपाल ने बताया कि वह गल्ला खरीदने का काम करते हैं। मंगलवार सुबह विकास बाहर से घर आया और अपना मोबाइल तोड़ दिया। वह किसी लड़की से अक्सर फोन पर बातें करता रहता था। घर पर आने के बाद विकास उल्टियां करने लगा और पेट में दर्द बता रहा था, परिजन विकास को लेकर फरीदपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर बरेली भेज दिया। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थतियों में विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत परिजनों ने विकास को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुधवार शाम को...