भागलपुर, मार्च 15 -- भागलपुर। बबरगंज थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में लड़की पक्ष द्वारा लड़के पर केस करने के विरोध में महिलाएं शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं का आरोप था कि एकतरफा केस किया गया जबकि लड़की की गलती ज्यादा है। महिलाओं का यह भी कहना था कि लड़की वालों ने लड़का को पीटा और उल्टा केस भी कर दिया जो गलत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...