प्रेम प्रसंग में कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास
लोहरदगा, मई 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के एक नाबालिग युवक ने प्रेम प्रसंग में कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। जानकारी के अनुसार नाबालिग युवक गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र निवासी अपनी बहन की गोतनी की बेटी से प्रेम करता था। उससे शादी करने की जिद कर रहा था। परिजनों द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद युवक ने गुस्से में आकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.